अब हर किसी को होली का इंतजार है। रंगों का यह त्योहार पूरे देश में मनाया जाता है। इस बार 28 मार्च रविवार को होलिका जलेगी और इसके अगले दिन 29 मार्च सोमवार को रंगोत्सव यानी धुलैंडी मनाई जाएगी। क्या आप भी उन लोगों में से हैं, जिन्हें होली खेलना तो पसंद है लेकिन रंगों से होने वाली एलर्जी से डर लगता है। घबराएं नहीं, इस बार जमकर होली खेलें, क्यों यह 5 उपाय त्वचा की एलर्जी के लिए बेहद कारगर हैं।


-नीम फेसपैक भी त्वचा की एलर्जी से बचने के लिए एक कारगर उपाय है। नीम की पत्तियों को पीसकर चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद इसे ठंडे पानी से धो लें।

-कच्चे दूध में गुलाबजल, चंदन पाउडर, थोड़ा सा बेसन और एक चुटकी हल्दी मिलाकर पेस्ट बनाएं और इसे चेहरे पर लगाएं। जब यह सूख जाए तो इसे ठंडे पानी से धो लें।

-एलर्जी से बचने का सबसे अच्छा तरीका तो यह है कि अपने शरीर के खुले हिस्सों पर ज़्यादा कोल्ड क्रीम या तेल लगाएं। तेल की चिकनाई कठोर रंगों को आपकी त्वचा में गहराई से बसने नहीं देगा।


-होली खेलने के बाद त्वचा का रंग छुड़ाने के लिए बेसन और दही का प्रयोग करें या फिर बेसन में तेल मिलाकर इसे त्वचा पर रगड़ें। इससे काफी हद तक रंग कम होगा और रंग का दुष्प्रभाव भी।

Related News