इंटरनेट डेस्क। सर्दी के मौसम में बड़ी संख्या में लोगों को दिल से जुड़ी कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। तापमान कम होने के कारण शरीर के भीतर और बाहर के तापमान में काफी अंतर आ जाता है, जिस कारण से बॉडी हीट लॉस होने से लोगों की ब्लड आर्टरीज सिकुडऩे लगती हैं। ऐसा होना दिल की सेहत के लिए काफी हानिकारक होता है।

आज हम आपको एक चीज के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो सर्दी के मौसम में दिल की सेहत के लिए लाभकारी होती है। ये चीज अखरोट है। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड और फाइबर मिलते हैं, जो बैड कोलेस्ट्रॉल और इंफ्लेमेशन को कम करने में उपयोगी है।

कोलेस्ट्रॉल कम होने से आर्टरीज में ब्लॉकेज नहीं होती और ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है। वहीं इंफ्लेमेशन कम होने के कारण आर्टरीज हेल्दी रहती हैं, जो दिल के काफी फायदेमंद होता है।

PC: freepik

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News