इंटरनेट डेस्क। बहुत से लोग खुद को स्वस्थ रखने के लिए नियमित रूप से वॉक करना पसंद करते हैं। नियमित रूप से वॉक करने से लोगों को सेहत से जुड़े कई लाभ मिलते हैं। इससे दिल की बीमारियों और स्ट्रोक का खतरा कम हो जाता है। आज हम आपको नियमित रूप से वॉक करने से सेहत को मिलने वाले फायदों के बारे में जानकारी देने जा रह हैं।

एक स्टडी के अनुसार, 10,000 स्टेप्स रोज चलने से दिल की बीमारियों का खतरा 21 प्रतिशत तक कम हो जाता है। कॉर्पोरेट या दिन भर बैठकर काम करने वाले लोगों के लिए ये बहुत ही उपयोगी है। वहीं रोजाना वॉक कर आप खुद के वजन को भी कम कर सकते हैं। फिजिकल एक्टिविटी से फैट हमारी बॉडी में स्टोर नहीं होता है। हेल्दी वजन मेंटेन करने के लिए वॉक जरूरी है।

वहीं नियमित रूप से ऐसा करने से घुटने के दर्द से राहत मिलती है। इससे हिप्स और जांघों की मांसपेशियां भी मजबूत बनती हैं। इसलिए वॉक करने से पैरों के दर्द से काफी हद तक राहत मिल सकती है।

PC: eatingwell, freepik

Related News