इंटरनेट डेस्क। मोटापा आज के समय में आम परेशानी हो चुकी है। इसके कारण लोगों को सेहत से जुड़ी कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ जाता है। आप हम आपको कुछ घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं, जिनके माध्यम से महिलाएं तेजी से अपना मोटापा कम कर सकती हैं।

मोटापा कम करने के लिए महिलाओं को सुबह उठकर खाली पेट गर्म पानी पीना चाहिए। इससे कैलोरी बर्न होती है, जिससे पाचन और मेटाबॉलिज्म में काफी ज्यादा मदद मिलती है। वहीं नियमित रूप से प्रतिदन आधे घंटे एक्सरसाइज करनी चाहिए। योग भी लाभकारी होता है। रोजाना 30-40 मिनट पैदल चलने से कैलोरी बर्न होगी।

वहीं महिलाओं को मोटापा कम करने के लिए अच्छी नींद लेना चाहिए। हर दिन 7-8 घंटे की नींद लेना सेहत के लिए जरूरी है। टाइम पर सोना-जागना भी सेहत के लिए लाभकारी होता है। ज्यादा खाने से बचना चाहिए। ऐसा करने से आप जल्द ही मोटापा कम हो जाएगा।

PC: freepik, sleepfoundation

Related News