इंटरनेट डेस्क।
सर्दी का मौसम शुरू होते ही व्यक्ति को कई प्रकार की परेशानियों को सामना पड़ता है। इस मौसम में सर्दी, जुखाम, बुखार जैसी बीमारियों का होना आम बात है।

आपको जानकार हैरानी होगी कि इस मौसम में हार्ट अटैक का जोखिम भी बहुत बढ़ जाता है। इसी कारण व्यक्ति को सर्दी के मौसम में दिल का विशेष रूप से ख्याल रखना होता है।

ठंड में नसे सिकुडऩे लगती हैं जिसके कारण बल्ड प्रेशर में इजाफ हो जाता है। इसी कारण व्यक्ति को अटैक आने का खतरा बढ़ जाता है।

इस मौसम में शरीर में खून का थक्का जमने के कारण भी हार्ट अटैक की संभावना बढ़ जाती है।

इसी कारण व्यक्ति को इस मौसम में कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना होता है। व्यक्ति को सुबह-सुबह टहलने नहीं जाना चाहिए। 9 बजे के बाद घर से निकलना चाहिए।

कम नमक खाना चाहिए। विटामिन डी की चीजों का सेवन करें।

Related News