pc: abplive
यूरिन इंफेक्शन से कई महिलाऐं प्रश्न रहती है। इस दौरान शौच जाते समय दर्द या जलन होना ,जल्दी पेशाब आना, मूत्राशय खाली होने के बावजूद पेशाब करने की आवश्यकता महसूस होती है। ये समस्या गर्मियों में और भी अधिक बढ़ जाती है। लेकिन आप फलों के सेवन से भी इस समस्या से राहत पा सकते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि कैसे एक फल का सेवन करने से आपको फायदा होगा।


खास है इस फल का सेवन

गर्मियों में सबसे ज्यादा बिकने वाला तरबूज बेहद हेल्दी है। तरबूज में 92% पानी होता है, जो हमारे शरीर में जाकर पानी की कमी को पूरा करता है। इसका इस्तेमाल आप यूरिन इंफेक्शन से राहत पाने के लिए भी कर सकती हैं।

pc: Good Housekeeping

तरबूज पेशाब की मात्रा को बढ़ाता है और यूरिन इन्फेक्शन होने से बचाता है। तरबूज का सेवन करने से पेशाब में होने वाली जलन से भी राहत मिलती है। इसका सेवन आप डायरेक्ट या जूसके रूप में कर सकते हैं। लेकिन इसे ज्यादा देर तक काट कर ना रखें।

Related News