इंटरनेट डेस्क।
सर्दी के मौसम में कुछ चीजें सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होती हैं। इनका सेवन कर हम कई प्रकार की बीमारियों से बच सकते हैं। इन चीजों में पालक और हरी मटर भी शामिल हैं।

हरी सब्जियों में पालक का बहुत ही महत्व है। इसमें आयरन, विटामिन ए, के और सी भरपूर मात्रा में मिलता है। इसका सेवन करने से हड्डियां मजबूत बनती है। ये हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में सहायक होता है।

हरी मटर भी सेहत के लिए लाभकारी होती है। विटामिन ई और सी भरपूर हरी मटर में फाइबर भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। हरी मटर ओमेगा-3 फैटी एसिड का एक बेहतरीन स्त्रोत होने के कारण व्यक्ति कई परेशानियों से दूर रहता है।

हरी मटर का सेवन करने से हृदय भी स्वस्थ रहता है। आपको सर्दी के मौसम में पालक और हरी मटर का सेवन जरूर करना चाहिए।

Related News