दोस्तो इस समय देश भीषण गर्मी से परेशान हो रहा हैं, खासकर उत्तर भारत में जहां के कई इलाकों में पारा 45 से 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया हैं, इस गर्मी से राहत पाने के लिए लोग ठंडक देने वाले खाद्य पदार्थों की ओर रुख करते हैं। इनमें दही और उससे बने पदार्थ जैसे छाछ, दही का रायता और लस्सी खास तौर पर लोकप्रिय हैं। ये न केवल गर्मी से राहत देते हैं, बल्कि ये कई स्वास्थ्य लाभ भी प्रदान करते हैं। लेकिन क्या आपको पता हैं कुछ लोगो को दहीं नहीं खाना चाहिए, आइए जानते हैं इसके बारे में

Google

दही के स्वास्थ्य लाभ

दही में कैल्शियम, प्रोटीन, फॉस्फोरस और विटामिन B6 और B12 जैसे आवश्यक पोषक तत्व होते हैं। ये पोषक तत्व हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाए रखने और ऊर्जा प्रदान करने के लिए महत्वपूर्ण हैं।

1. किडनी स्टोन वाले लोग

किडनी स्टोन से पीड़ित व्यक्तियों को आमतौर पर दही सहित कैल्शियम युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन सीमित करने की सलाह दी जाती है। कैल्शियम का उच्च स्तर उनकी स्थिति को और खराब कर सकता है

Google

2. लैक्टोज असहिष्णु व्यक्ति

लैक्टोज असहिष्णुता एक ऐसी स्थिति है जिसमें लोग लैक्टोज को पचाने में असमर्थ होते हैं, जो दूध, दही और पनीर जैसे डेयरी उत्पादों में पाया जाने वाला एक शर्करा है। इससे अपच, सूजन और पेट में तकलीफ जैसे लक्षण हो सकते हैं।

3. अस्थमा के रोगी

अस्थमा के रोगियों को दही के सेवन से सावधान रहना चाहिए, खासकर रात में। दही की ठंडी और खट्टी प्रकृति बलगम के उत्पादन को बढ़ा सकती है, जिससे अस्थमा के लक्षण पैदा हो सकते हैं।

Google

4. गठिया से पीड़ित व्यक्ति

दही में कैल्शियम की मात्रा अधिक होने के कारण यह हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है, लेकिन यह गठिया से पीड़ित लोगों के लिए उपयुक्त नहीं हो सकता है। दही का सेवन करने से जोड़ों में सूजन और दर्द बढ़ सकता है,

Related News