इंटरनेट डेस्क। आज के समय में डायबिटीज की बीमारी लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बनी हुई है। इस बीमारी से पीडि़त होने पर लोगों को अपने खाने पीने पर विशेष ध्यान रखना होता है। इसमें लापरवाही मौत का कारण भी बन सकती है।
डायबिटीज में चीनी से ब्लड शुगर के लेवल में बढ़ोतरी होती है। आज हम आपको कुछ चीजों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिन्हें आप डायबिटीज में अपनी डाइट में शामिल कर चीनी को रिप्लेस कर सकते हैं।

गुड़ हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। ये एक लोकप्रिय नेचुरल स्वीटनर है, जो रिफाइंड शुगर की तुलना में सेहत के लिए उपयोगी होता है। गन्ने के रस या ताड़ के रस से बने गुड़ में कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं।

वहीं शहद हमारी सेहत के लिए कई प्रकार से उपयोगी होता है। शहद में एंटीऑक्सिडेंट और एंटी-बैक्टीरियल गुण मिलते हैं,जो इम्यून सिस्टम को बेहचर बनाने में उपयोगी है। डायबिटीज के मरीजों को डॉक्टर की सलाह पर ही इनका सेवन करना चाहिए।

PC: freepik, healthshots, freepik

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News