इंटरनेट डेस्क। आज के समय में खराब लाइफस्टाइल के कारण लोगों को सेहत से जुड़ी कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ जाता है। इनमें से मोटापा होना आम बात है। मोटापा कम करने के लिए लोगों द्वारा कई प्रकार के उपाय किए जाते हैं। आज हम आपको कुछ कुछ एक्सरसाइज की जानकारी देने जा रहे हैं जो मोटापा कम करने में बहुत ही उपयोगी है। इन्हें करने से आपकी कमर भी पतली हो जाएगी।

इसके लिए आपको चेयर लेग सर्कल्स एक्सरसाइज करनी चाहिए। मांसपेशियों को दुरुस्त करने के लिए ये बहुत ही उपयोगी है। इसे करने के लिए सीधे बैठकर अपने हाथों कोचेयर के सहारे पकडऩा होगा। इनके 2-4 सेट करने से आपका मोटापा कम करने में सहायता मिलेगी।
वहीं हाई नीज भी इसमें फायदेमंद है।

आपको स्ट्रेट खड़े होकर दोनों पैरों को आसपास रखकर हाथों को बॉडी के साइड में रखना होगा। इसके बाद घुटने को दाएं घुमाकर, पैर को 90 डिग्री ऊपर घुमाना होगा। इसके बाद घुटनों को छाती के पास ले जाकर दूसरे पैर से भी इसी को दोहराना होगा। इससे आपको फैट कम करने में मदद मिलेगी।

PC: freepik, livehindustan

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News