इंटरनेट डेस्क। सर्दी के मौसम में लोगों को सेहत से जुड़ी कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ जाता है। इस मौसम में फल सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होते हैं। आज हम आपको संतरे के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

खट्टे-मीठे स्वाद से भरपूर ये फल स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन-सी, फाइबर, पोटैशियम, फोलेट और कई पोषक तत्व मिलते हैं।

इसमें मौजूद विटामिन-सी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में उपयोगी है। इससे व्यक्ति को मौसमी बीमारियों का सामना नहीं करना पड़ता है। ये संक्रमण से हमारा बचास करता है। बताया जाता है कि संतरे का सेवन करने से कैंसर का जोखिम भी कम हो जाता है। आपको आज ही इस फल को अपनी डाइट में शामिल कर लेना चाहिए। संतरा हमें कई प्रकार की बीमारियों से बचाने में बहुत ही उपयोगी होता है।

PC: freepik, Lifeberrys

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News