अक्सर देखा जाता है कि मौसम के बदलते ही शरीर में इन्फेक्शन का बढ़ना शुरू हो जाता है। जिसके बढ़ने से फीवर आने लगता है, और जिससे शरीर का तापमान तेजी से बढ़ने लगता है। बुखार के तेजी से बढ़ने से बच्चे बहुत ही जल्दी कमजोर होने लगते है। जो एक बढ़ी चिंता का कारण बन जाता है। यदि आपका बच्चा तेज बुखार से तप रहा है तो आज हम आपको बताने का प्रयास कर रहे कि कैसे घर पर आप पांच मिनट में अपने बच्चे के बुखार को कम कर सकते हैं।

आलू: तेजी से बढ़ते बुखार के तापमान को कम करने के लिये आप सबसे पहले दो आलू को घिसकर उसका पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को अपने बच्चे की जुराबों में डालकर इन जुराबों को अपने बच्चे को पहनाएं। कुछ ही मिनटों में आप देखगें कि बच्चे के बढ़े हुए तापमान कितने जल्दी कम कर देने में मदद करता है।
गीला कपड़ा: तेजी से बढ़ते बुखार को कम करने के लिये एक सूती कपड़े को ठंडे पानी में भिगाएं, और इसे निचोड़ कर बच्चे के माथे और पैर की जाघों पर कुछ देर के लिए रखें। और इस प्रक्रिया को तब तक करते रहें जब तक बुखार कम ना हो जाए।

तरल पदार्थ: बुखार के समय आप बच्चे को भरपूर मात्रा में ठंडे पदार्थ पीने को दें। ये काफी अच्छा उपाय है। आप उस दौरान दही या आइसक्रीम भी खिला सकते हैं। ये आपके बच्चे को हाईड्रेट रखेगा और उसका शरीर ठंडा करके बुखार कम करेगा।

Related News