ये बात तो हमें बचपन से सुनने को मिली है कि हमें रोज 8 गिलास पानी पीना चाहिए। लेकिन क्या हम इतना पानी पीते हैं? इसके अलावा आपको ये पता होना भी जरूरी है कि आपको पानी किस समय और कितनी मात्रा में पीना चाहिए। अगर आप सही मात्रा में पानी का सेवन करते हैं तो चेहरे पर चमक आती है और बालों के झड़ने की समस्या से भी छुटकारा मिलता है। आज हम आपको बताएंगे कि किस समय पानी का सेवन नहीं करना चाहिए।

सुबह उठते ही पियें 1 से 2 गिलास पानी

अगर आप सुबह उठते ही पानी पीते हैं तो शरीर से सारी गंदगी आराम से निकलेंगी और आपके अंग सुचारू रूप से काम करेंगे।

खाना खाने के तुरंत बाद पानी ना पीना

खाना खाने के बाद पानी पीने की आदत बहुत बुरी होती है। अगर आप खाना खाने के साथ पानी पिएंगे तो आपको खाना हजम नहीं होना चाहिए। खाना खाने के आधे या एक घंटे बाद पानी पिएं,।

नहाने से पहले पानी पिएं

नहाने से आधा घंटा पहले पानी पीने से ब्लड प्रेशर कम करने में हेल्प मिलती है। लेकिन अगर आप गर्म पानी से शावर ले रहे हैं तो नहाने से पहले ठंडा पानी पीने से बचना चाहिए। ऐसा करने से आपका ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है।

रात को पानी का सेवन

रात को खाना खाने के आधे घंटे बाद पानी पीना सेहत के लिए लाभदायक होता है। इस समय पानी का सेवन करने से शरीर में मौजूद टॅाक्सिन बाहर निकलते हैं।

एक्सरसाइज के पहले और आखिर में पानी पियें

एक्सरसाइज करने से पहले भी पानी पीना चाहिए इस से मासपेशियों को एनर्जी मिलती है। पानी पीने से थकान कम लगती है।

Related News