भारत में तांबे के बर्तन का बहुत महत्व है, धार्मिक कार्यों के अलावा कई लोग सुबह-सुबह तांबे के बर्तन में रखा पानी पीना पसंद करते हैं, सुबह खाली पेट तांबे के बर्तन में रखे पानी पीने से शरीर स्वस्थ और निरोग रहता है।

आयुर्वेद के अनुसार तांबे के पानी को सुबह की दिनचर्या में जरूर शामिल करना चाहिए.,लेकिन यह जरूरी है कि बर्तन में पानी कम से कम 8 घंटे रखा होना चाहिए। पानी के साथ तांबा रासायनिक प्रतिक्रिया करता है और इस तरह इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लामेंटरी प्रॉपर्टीज उत्पन्न होते हैं।

नियमित रूप से तांबे के बर्तन में पानी पीने से शरीर से जहरीले तत्व बाहर निकलते हैं और पेट की सफाई होती है, इसके अलावा आपके वजन को कम करने में भी यह मदद करता है।

अक्सर लोग तांबे के बर्तन में पानी पीने के लिए कुछ असावधानियां बरत लेते हैं, तांबे के बर्तन में पानी रखने से पहले इसकी ठीक तरह से सफाई बेहद जरूरी है, सफाई नहीं होने पर इसमें कॉपर ऑक्साइड की परत जमने लगती है, ऐसी स्थिति में तांबे के बर्तन में पानी पीना नुकसानदेह साबित हो सकता है।

Related News