खराब खान पान और जीवनशैली की वजह अधिकांश लोग बहुत परेशान है, क्योंकि इसकी वजह से कम उम्र में ही कई बीमारियां अपना शिकार बना लेती हैं, ऐसे में कई लोगो सुबह पेट साफ होने की परेशानी होती हैं, उनका पेट सुबह साफ नहीं हो पाता हैं, जिसके कारण परेशानियां होती हैं और रोजमरा की गतिविधियों पर इसका असर डलता हैँ। कब्ज न केवल शारीरिक परेशानी का कारण बनता है, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य पर भी असर डाल सकता है, जो चिड़चिड़ापन और मूड में बदलाव के रूप में प्रकट होता है। आज हम इस लेख के माध्यम से आपको कब्ज से राहत पाने के घरेलू नुस्खों के बारे में बताएंगे-

Google

अदरक:

अदरक निचली आंतों पर दबाव कम करके कब्ज को कम करने में सहायता करता है। यह ऐंठन और सूजन जैसे लक्षणों को कम करने के लिए जाना जाता है।

Google

गर्म पानी और नींबू:

खाली पेट गर्म पानी में नींबू का रस मिलाकर पीने से पाचन क्रिया तेज होती है और मल नरम हो जाता है, जिससे कब्ज से तुरंत राहत मिलती है।

त्रिफला:

तीन औषधीय पौधों - आंवला, हरड़ और बहेड़ा का मिश्रण, त्रिफला कब्ज के खिलाफ अत्यधिक प्रभावी है। सोने से पहले गर्म पानी के साथ एक चम्मच त्रिफला पाउडर का सेवन करने से सुबह मल त्याग में आसानी होती है।

Google

सौंफ का पानी:

एक चम्मच सौंफ को रात भर पानी में भिगोकर सुबह छानकर पानी पीने से पाचन शक्ति बढ़ती है और गैस कम होती है, जिससे कब्ज से राहत मिलती है।

Related News