इंटरनेट डेस्क। फल हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होते हैं। आज हम आपको एक पीले फल के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो पाचन और त्वचा के लिए बहुत लाभकारी है। आज हम आपको पपीता के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जिसका सेवन करने से सेहत को कई प्रकार से फायदा मिलता है।

पपीते में एंटीऑक्सीडेंट और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व मिलते हैं, इससे हृदय रोग, मधुमेह, कैंसर की बीमारी में लाभ मिलता है। पपीते में मिलने वाले एंटीऑक्सीडेंट जेक्सैंथिन, हानिकारक नीली रोशनी के कारण आंखों को होने वाली क्षति से बचाने में सहायक होते हैं।

इस फल में विटामिन-के भी पाया जाता है जो हड्डियों को मजबूत बनाने में उपयोगी है। इसमें मिलने वाला पपेन नामक एंजाइम पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है। ये कब्ज को रोकने में उपयोगी है। आपको आज से ही इस फल को अपनी डाइट में शामिल कर लेना चाहिए।

PC: freepik

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News