इंटरनेट डेस्क। सर्दी के मौसम में लहसुन हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। इसका सेवन करने से हमें सेहत से जुड़ी कई परेशानियों से निजात मिलती है। आज हम आपको घर पर ही इसका सेवन करने से सेहत को मिलने वाले फायदों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

लहसुन सब्जी का स्वाद बढ़ाने का काम करता है। लहसुन में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के साथ एलिसिन और अन्य सल्फर कंपाउंड मिलते हैं। ये कंपाउंड सूजन को कम कर मेटाबॉलिज्म कार्यों को बढ़ाने में का काम करते हैं। इसका सेवन करने से आपको सर्दी में मौसमी बीमारियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

सर्दी के मौसम में सर्दी-जुकाम की परेशानी होना आम बात है। आपको आज ही अपने भोजन में लहसुन को शामिल कर लेना चाहिए। ये हमें सेहत से जुड़ी कई गंभीर बीमारियों के खतरे से बचाता है। इसमें कई प्रकार के पोषक तत्व मिलते हैं।

PC: freepik

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News