इंटरनेट डेस्क। लहसुन हमारी सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इसमें कई औषधीय गुण पाए जाते हैं। रसोई में मिलने वाली ये चीज एंटीऑक्सीडेंट्स, फाइबर, विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होती है। रोजाना इसका सेवन करना व्यक्ति की सेहत के लिए लाभकारी होता है। इसके सेवन से कई बीमारियां दूर रहती हैं।

आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि सर्दी के मौसम में लहसुन का सेवन करने से व्यक्ति की कौनसी परेशानियां दूर हो जाती हैं। इससे सर्दी-जुकाम, कोलेस्ट्रॉल और पाचन की कई बीमारियां व्यक्ति के करीब नहीं आती है।

इसकी तासीर गर्म होती है। लहसुन हार्ट और हड्डियों के लिए भी बहुत ही फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद न्यूट्रिएंट्स कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक होते हैं।

Related News