इंटरनेट डेस्क। मौजूदा समय में बदतती लाइफस्टाइल के कारण हमें सेहत से जुड़ी कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ जाता है। काम के बढ़ते बोझ की वजह से जीवन बेहद तनावपूर्ण और व्यस्त होने के कारण लोगों को दिल से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ जाता है।

बहुत से लोगों की धमनियां यानी आर्टरीज ब्लॉक हो जाती हैं। इस कारण लोगों को गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ जाता है। आज हम आपको एक चीज के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जिसका सेवन कर अपनी ब्लॉक आर्टरीज को खोल सकते हैं। इससे दिल से जुड़ी गंभीर बीमारी या फिर स्ट्रोक का खतरा कम हो जाता है।

इसके लिए लहसुन बहुत ही उपयोगी है। ये खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ ही ये सेहत के लिए भी बहुत ही लाभकारी होता है। लहसुन में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण आर्टरी में सूजन को रोकने में बहुत ही उपयोगी है। ये कोलेस्ट्रॉल नियंत्रण में रखने के साथ ही दिल की सेहत के लिए बहुत ही उपयोगी है।

PC: freepik

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।


Related News