अगर सही तरीका जान लिया जाए तो डेयरी उत्पाद कई तरह की बीमारियों को ठीक कर सकते हैं। दुग्ध उत्पाद यानि डेयरी उत्पाद सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। खासतौर पर दही के गुण लाजवाब हैं। लेकिन अगर दही को घी के साथ खाया जाए तो यह फायदा दोगुना हो सकता है। इन दोनों को एक साथ खाने से कई स्वास्थ्य लाभ हो सकते हैं।

दही और घी एक साथ खाने से पाचन संबंधी कई समस्याएं दूर हो सकती हैं। दही-घी का मिश्रण गैस और अपच से राहत दिलाता है। अगर इन दोनों का रोजाना एक साथ सेवन किया जाए तो अपच के कारण खट्टी डकारें आने की समस्या भी दूर हो जाती है। इसे खाने से पेट को ठंडक मिलती है और पेट की सूजन भी दूर होती है।

दही और घी में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। दही और घी एक साथ खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इसे खाने से संक्रमण से होने वाले रोग आसानी से आप पर हावी नहीं हो पाते और यह बीमारियों से लड़ने में मदद करता है। दही और घी दोनों ही पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। दोनों को एक साथ खाने से शरीर को ऊर्जा मिलती है और थकान दूर होती है। अगर इसका रोजाना सेवन किया जाए तो शरीर हमेशा ऊर्जा से भरा रहता है। कार्य करने की क्षमता बढ़ती है।

पीरियड्स के दौरान दूध और दही खाना भी फायदेमंद होता है। हैवी पीरियड्स की समस्या हो तो दही और घी में थोड़ा सा आंवला मिलाकर खाएं। इससे पीरियड्स के दर्द में भी राहत मिलेगी। दही और घी के साथ खाने से भूख बढ़ती है। अगर कोई व्यक्ति कमजोर है तो उसे रोजाना घी और दही के मिश्रण का सेवन करना चाहिए। दही और घी के साथ खाने से भूख बढ़ती है, ज्यादा खाने से भी कमजोरी दूर होती है और वजन बढ़ता है। बच्चों को दही और घी खिलाना काफी फायदेमंद साबित होता है।

Related News