शरीर को स्वस्थ रखने के लिए दिल का स्वस्थ रहना बहुत जरूरी है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में कई युवा दिल से जुड़ी बीमारियों से ग्रसित हैं।


खराब लाइफस्टाइल और गलत खान-पान के कारण लोग दिल की बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। हर दिन हृदय रोगियों की संख्या बढ़ती जा रही है। जो लोग मोटे होते हैं उन्हें हृदय संबंधी समस्याओं का खतरा सबसे अधिक होता है। हृदय हमारे पूरे शरीर को शुद्ध रक्त और ऑक्सीजन प्रदान करता है। शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से दिल से जुड़ी समस्याएं भी होने लगती हैं।



दिल को स्वस्थ रखने के लिए अच्छे कार्डियोवस्कुलर एक्सरसाइज के साथ-साथ हेल्दी डाइट लेना भी बहुत जरूरी है। हृदय को स्वस्थ रखने के लिए ऐसे खाद्य पदार्थों और स्वस्थ पेय पदार्थों का सेवन करना चाहिए जिनमें एंटीऑक्सीडेंट और पोषक तत्व हों। जानिए ऐसे ही कुछ खास ड्रिंक्स के बारे में जो आपके दिल को रखेंगे स्वस्थ।

ब्रोकोली और पालक का रस
ब्रोकली और पालक दोनों ही सेहत के लिए बहुत अच्छे होते हैं। इसमें कैरोटेनॉयड्स नाम का तत्व होता है, जो दिल को स्वस्थ रखता है। साथ ही खराब कोलेस्ट्रॉल को भी कम करता है। इन दोनों चीजों से बनी ड्रिंक पीने से भी शरीर को डिटॉक्सीफाई करने में मदद मिलती है। शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर नियंत्रण में रहने से हृदय स्वस्थ रहता है और शरीर कई बीमारियों से दूर रहता है।

गाजर और चुकंदर का रस
चुकंदर में नाइट्रेट होता है जो शरीर में नाइट्रिक ऑक्साइड में बदल जाता है। गाजर में नाइट्रेट्स भी होते हैं, जो शरीर में रक्त के प्रवाह में सुधार करते हैं। इतना ही नहीं, गाजर में बीटा कैरोटीन होता है, जो रक्त वाहिकाओं को साफ करने में मदद करता है। गाजर और चुकंदर के जूस का सेवन करने से दिल स्वस्थ रहता है और बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है।

खीरा और पुदीने का रस
गर्मी के मौसम में खीरे का सेवन जरूर करना चाहिए। खीरा पाचन शक्ति को मजबूत करता है और पेट को ठंडा रखता है। साथ ही यह शरीर में डिहाइड्रेशन को भी दूर करता है। खीरे में मौजूद फाइबर कब्ज की समस्या से भी छुटकारा दिलाता है। ताजे पुदीने में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन-ए और विटामिन-के भी होता है। इन दोनों चीजों से बना पेय पीने से खराब कोलेस्ट्रॉल कम होता है और इस तरह दिल को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है।

Related News