अगर हम हम बात करें भारतीयों की तो इनके दिन की शुरुआत चाय और काफी के बिना नहीं होती हैं, आपको जानकर हैरानी होगी की कई लोगो की नींद भी नहीं खुलती हैं, चाय भले ही एक प्रिय परंपरा हो, लेकिन यह स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है, खासकर जब इसे खाली पेट पिया जाता हैं, आज हम इस लेख के माध्यम से आपको सुबह खाली पेट चाय पीने के नुकसानों के बारे में बताएंगे और इसकी जगह क्या पीना चाहिए इसके बारे में बताएंगे-

Google

सुबह की चाय के छिपे हुए खतरे

  • पेट दर्द
  • कब्ज
  • खट्टी डकारें
  • गले में खराश
  • गैस

यह मुख्य रूप से चाय में थियोफ़िलाइन की मौजूदगी के कारण होता है, जो मुंह में बैक्टीरिया के संतुलन को बिगाड़ सकता है और एसिडिटी के स्तर को बढ़ा सकता है।

google

अपने दिन की शुरुआत करने के लिए स्वस्थ विकल्प

1. धनिया का पानी

खाली पेट धनिया का पानी पीने से एसिडिटी कम होती है और पाचन संबंधी समस्याएँ दूर होती हैं। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो वजन घटाने और थायरॉयड स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं।

2. एलोवेरा जूस

यह एक प्राकृतिक रेचक के रूप में काम करता है, जो पाचन को बेहतर बनाने और पेट दर्द और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करता है। इसके अलावा, यह त्वचा और बालों के स्वास्थ्य को भी लाभ पहुँचा सकता है।

google

3. हलीम के बीज के साथ नारियल पानी

हलीम के बीजों के एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों की बदौलत यह मिश्रण पीरियड्स के दर्द को कम कर सकता है और PCOD और PMS के लक्षणों से राहत प्रदान कर सकता है।

Related News