भीषण गर्मी के बाद इस मानसून की बूंदू ने लोगो को राहत प्रदान की हैं और लोगो ने गर्मी से राहत पाकर आराम महसूस किया हैं, लेकिन दोस्तो हर सिक्के के दो पहलू होते हैं, उसी तरह बारिश गर्मी से तो राहत प्रदान की हैं, लेकिन बारिश के मौसम के साथ-साथ, यह मौसम स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों को भी साथ लेकर आता है। इस मौसम में वायरस, बैक्टीरिया और फंगस पनपते हैं, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए जोखिम पैदा करते हैं, आज हम इस लेख के माध्यम से आपको बताएंगे कि इस बारिश के मौसम में किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए, जो आपके पेट के लिए परेशानी का सबब बन सकते हैं-

Google

स्ट्रीट फ़ूड: गोलगप्पे, चाट और पकौड़े जैसी स्वादिष्ट चीज़ों से बचना चाहिए, क्योंकि इनमें संदूषण का जोखिम बहुत ज़्यादा होता है। इन्हें खाने से गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल संक्रमण हो सकता है।

फ्राइड स्नैक्स: इस मौसम में समोसे, पकौड़े और फ्राई खाने में अच्छे लगते हों, इन्हें ज़्यादा खाया जाए, तो ये अपच का कारण बन सकते हैं।

Google

कटे हुए फल: बाज़ारों में या सड़क किनारे विक्रेताओं द्वारा बेचे जाने वाले पहले से कटे हुए फलों से बचना चाहिए, जो संभावित रूप से पेट में संक्रमण का कारण बन सकते हैं।

अंकुरित अनाज: बरसात के मौसम में अंकुरित अनाज आसानी से दूषित हो सकते हैं, खासकर अगर इन्हें रात भर भिगोया जाए। इन्हें कच्चा खाने की बजाय पकाकर खाना ज़्यादा सुरक्षित है।

Google

मांसाहारी भोजन: मानसून के दौरान समुद्री भोजन और मांसाहारी व्यंजनों को सावधानी से खाना चाहिए। गलत तरीके से संभालने और पकाने से बीमारियाँ फैल सकती हैं, इसलिए इनसे बचना उचित है।

Related News