इंटरनेट डेस्क। मौसम बदलने के साथ ही लोगों को सेहत से जुड़ी कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ जाता है। गर्मी का मौसम अब अपना प्रभाव दिखाता नजर आ रहा है। इस मौसम में भी लोगों को सेहत से जुड़ी कई प्रकार की परेशानियों से जूझना पड़ जाता है। आपने देखा होगा अक्सर लोगों को गर्मी के मौसम में फूड प्वाइजनिंग, डिहाइड्रेशन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ जाता है।

लोगों के शरीर में पानी की कमी होने लगती है। इस मौसम में लोगों के लिए चाय या कॉफी का ज्यादा सेवन करना हानिकारण साबित हो सकता है। ये तो सभी जानते हैं कि चाय और कॉफी दिमाग को तरोताजा रखने में बहुत ही उपयोगी है। इसी कारण लोग सुबह की शुरुआत चाय या कॉफी से ही करना पसंद करते हैं।

आपको जानकर हैरान होगी इन दोनों ही चाजों का जरूर से ज्यादा सेवन करना भी हानिकारण होता है। दोनों चीजें शरीर को गर्म कर सकती हैं। इस कारण लोगों को डिहाइड्रेशन की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

PC: freepik, cntraveller, thespruceeats

Related News