शरीर में ताकत के लिए ड्राई फ्रूट काफी जरुरत है, लेकिन बात करें मुनक्के की तो इसका सेवन शरीर को बहुत फायदे देती है, मुनक्के का आयुर्वेद में काफी महत्तव है, सेवन से शरीर की कई बीमारियां दूर रहती हैं। मुनक्का में फाइबर, फाइटो न्यूट्रियंट्स और एंटी ऑक्सीडेण्ट्स जैसे विटामिन ई और सेलेनियम पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है।

रात को सोने से पहले 4-5 मुनक्का अच्छे से धो लें, फिर एक गिलास पानी में भिगोकर रख दें। दूसरे दिन सुबह पानी में फूले हुए मुनक्कों को छानकर अलग कर दें, बचे हुए पानी को खाली पेट पी लें, उसके बाद मुनक्के को खा ले।

मुनक्का में पर्याप्त मात्रा में आयरन मौजूद होता है, रोजाना इसके सेवन से शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ती है, जिससे आपका इम्युनिटी मजबूत रहता है।

मुनक्का में भरपूर मात्रा में न्यूट्रियंस पाए जाते हैं, जो ब्लड सर्कुलेशन ठीक रखने में मददगार होता है,साथ ही दिल संबंधी बीमारियों के खतरे को भी कम करता है, और अभी कोरोना समय में बहुत जरुरी है कि हार्ट वाले पेशेंट अपना ध्यान रखे।

मुनक्के का पानी पीने से पाचन तंत्र मजबूत रहता है, इसमें मौजूद फाइबर कब्ज से निजात दिलाता है, और आपके शरीर को एनर्जी भी देता है।

Related News