इंटरनेट डेस्क। खराब लाइफस्टाइल के कारण लोगों को सेहत से जुड़ी कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ जाता है। इन्हीं में से एक परेशानी कब्ज भी है। आज हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं कि लोगों को कब्ज की परेशानी का किन कारणों से सामना करना पड़ जाता है।

इन कारणों की ओर ध्यान नहीं दिए जाने के कारण लोगों को गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। भोजन में फाइबर और पानी की कमी के कारण भी लोगों को कब्ज की परेशानी होती है। खानपान में फाइबर रिच फूड्स की कमी से मल त्याग करने में परेशानी होती है। इसी कारण दिनभर में जरूरी मात्रा में पानी पीना चाहिए।

रूटीन में फिजिकल एक्टिविटी की कमी के कारण भी लोगों को इस परेशानी का सामना करना पड़ जाता है। वहीं कुछ खास तरह की दवाओं के कारण भी लोगों को कब्ज की परेशानी से जूझना पड़ जाता है।

PC: 1mg, news18, ndtv

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News