Health Tips- क्या व्यस्त जीवनशैली की वजह से नींद नहीं होती हैं पूरी, तो इस दिन सोके करें नींद पूरी, जानिए पूरी डिटेल्स
आज मनुष्य जीवन इतना व्यस्त हो गया हैं कि अपने खान पान और जीवनशैली पर ध्यान नहीं पाते हैं जिसकी वजह से कई प्रकार की बीमारियां उत्पन्न होती हैं, मनुष्य अपने कामकाज में इतना व्यस्त हो गया हैं, कि उनके नींद के पेटर्न में गड़बड़ी हो गई हैं, सुबह जल्दी उठने और देर रात तक जागने का यह लगातार चक्र लगातार नींद की कमी का कारण बन सकता है, जिसे कई स्वास्थ्य समस्याओं से जोड़ा गया है, आइए जानते है इसके बुरे परिणाम और इसके उपायों के बारे में-
अपर्याप्त नींद के परिणाम
विशेषज्ञों के अनुसार रात 7 से 9 घंटे की नींद लेना बहुत ही जरूरी है। ऐसा न करने से आपके स्वास्थ्य, खासकर आपके दिल पर बुरा असर पड़ सकता है। लंबे समय तक नींद की कमी से उच्च रक्तचाप, टाइप 2 मधुमेह, मोटापा और हृदय संबंधी बीमारियों के विकसित होने का जोखिम बढ़ जाता है।
क्या सप्ताहांत की नींद नींद की कमी को दूर करने में मदद कर सकती है?
नींद की कमी से जूझ रहे लोगों के लिए उम्मीद की किरण जगी है। स्लीप हेल्थ जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन से पता चलता है कि सप्ताहांत के दौरान पर्याप्त नींद लेने से सप्ताह के दौरान अपर्याप्त नींद से होने वाले कुछ नुकसानों को कम करने में मदद मिल सकती है।