खानपान की गलत आदतों के कारण इन दिनों स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बहुत अधिक हो रही हैं। इसके कारण असमय ही लोग गंभीर बीमारियों के शिकार हो जाते हैं। इसलिए जान जाने का जोखिम भी खूब बढा है। आप यदि लंबी उम्र का आनंद लेना चाहती हैं, तो अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना होगा। एक अच्छा नाश्ता दिन की एक अच्छी शुरुआत देता है। तो अपने परिवार और खुद को स्वस्थ रखने के लिए नास्ते में जोड़ें ये पौष्टिक आहार

स्वादिष्ट और हेल्दी अंडे
अंडे को पकाना आसान होता है। यह स्वादिष्ट और हेल्दी भी होता है। सबसे बड़ी बात यह है कि आप इससे बनने वाली रेसिपी से कभी बोर नहीं होंगी। अगर आपको ज्यादा कुछ बनाने का मन नहीं करता है, तो आप सुबह उबला अंडा खा सकती हैं या फिर आमलेट बनाकर टोस्ट के साथ ले सकती हैं।

क्लासिक नाश्ता दलिया
यह एक क्लासिक नाश्ता विकल्प है, जो कभी भी चलन से बाहर नहीं होता है। यह हेल्दी है और इसे बनाना आसान है। दलिया आयरन, विटामिन बी, मैंगनीज, मैग्नीशियम, जिंक और सेलेनियम का भी बढ़िया स्रोत है।दलिया फाइबर का भी स्रोत है।

नाश्ते के लिए वेजी सलाद
नाश्ते के लिए सलाद विभिन्न कारणों से चलन में है। हरी पत्तियों और अन्य सब्जियों के संयोजन से सभी आवश्यक विटामिन, स्वस्थ वसा और प्रोटीन मिलता है।

साबुत गेहूं का टोस्ट
नाश्ते के लिए यह भी एक अच्छा विकल्प है। इसमें फाइबर और कार्ब्स अधिक होते हैं। जो धीरे-धीरे पचते हैं और आपके ब्लड शुगर लेवल में अचानक वृद्धि नहीं होती है। इसे और स्वादिष्ट बनाने के लिए फलों या अंडे से सैंडविच बना सकते हैं।

Related News