शरीर में खून की कमी को दूर करने के लिए हम अनार खाते है, लेकिन क्या आपको पता है अनार से ज्यादा उसका पत्ता भी बहुत असरदार है, आपको बता दे इसके इस्तेमाल से कई बीमारियों को दूर करने के लिए किया जाता है। यही नहीं इसमें पाये जाने वाले औषधीय गुण कई शारीरिक समस्याओं को दूर करने के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं।

आपको बता दें कि अनार के पत्तों की चाय बनाकर पीने से वज़न कम किया जा सकता है। लेकिन अभी कोरोना समय में जिन लोगों की इम्यूनिटी कमज़ोर और सर्दी-जुकाम की समस्या है, वो लोग अनार के पत्तों का काढ़ा बनाकर पी सकती हैं।

काढ़ा बनाने के लिए अनार के चार से पांच पत्तों को धोकर उन्हें उबाल लें। आप चाहें तो इसमें लौंग और काली मिर्च को भी शामिल कर सकती हैं। या फिर सिर्फ़ अनार के पत्तों का बना काढ़ा भी पी सकती हैं।

आपको बता दे अनार के पत्तों में कई चमत्कारी गुण हैं जो डाइजेशन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए कारगर माने जाते हैं। आप चाहें तो काढ़ा या फिर चाय के रूप में इसे पी सकती हैं।

Related News