pc: abplive

अधिक वजन वाले व्यक्तियों की थाइज या जाँघों में चर्बी जमा होना आम है। हालांकि, जब व्यक्ति पतला हो और तो भी उसकी जांघों पर चर्बी जमा होने लग जाए तो यह भविष्य में संभावित परेशानी का संकेत हो सकता है। यह आनुवंशिक कारकों और उम्र के साथ होने वाले हार्मोनल परिवर्तनों के कारण हो सकता है। यदि आप अपनी जांघों में चर्बी जमा होने का अनुभव कर रहे हैं, तो यहां कुछ चीजें हैं जो आप अपनी थाइज को स्ट्रांग करने और उन्हें शेप देने में कर सकते हैं। ये अभ्यास फायदेमंद साबित हो सकते हैं और एक सप्ताह के भीतर परिणाम दिखा सकते हैं।

शरीर में सूजन के कारण:

कई रिसर्चेज से पता चलता है कि ज्यादा नमक खाने से शरीर में वॉटर रिटेंशन बढ़ जाता है। इससे शरीर और जांघों में सूजन आ जाती है, जिससे शरीर का आकार बदल जाता है। शरीर में वाटर रिटेंशन को रोकने के लिए, कम नमक का सेवन करना महत्वपूर्ण है।

अगर आप अपनी थाइज में वसा या चर्बी को कम करना चाहते हैं तो इलेक्ट्रोलाइट्स का सेवन बढ़ा दें। इसमें कैल्शियम, पोटैशियम और मैग्नीशियम पर्याप्त मात्रा में होता है। इलेक्ट्रोलाइट पानी पीने से मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और जांघ की चर्बी कम होती है।

बहुत अधिक कार्बोहाइड्रेट का सेवन करने से बचें। कार्ब्स ग्लाइकोजन में परिवर्तित हो जाते हैं, जो पानी के साथ लीवर और मांसपेशियों में जमा हो जाते हैं। जो लोग अत्यधिक कार्बोहाइड्रेट का सेवन करते हैं उनके शरीर में वसा जमा होने लगती है।

pc: Jagran

अगर आप बिना जिम जाए चर्बी को कम करने के इच्छुक हैं तो आपको आजसे सीढ़ियां चढ़ना शुरू कर दीजिए। इससे आपके शरीर को काफी फायदा होता है और जांघ की चर्बी कम होती है।

कार्डियो जांघ और कूल्हे की चर्बी को जल्दी कम करने में मदद करता है। इसके अलावा आप दौड़ने और जॉगिंग से भी जांघ की चर्बी कम कर सकते हैं।

जांघ की चर्बी को जल्दी कम करने के लिए साइकिल चलाना सबसे अच्छा तरीका है। जिम में साइकिल चलाएं या घर से लंबी दूरी की यात्रा पर अपनी साइकिल ले जाएं। एक सप्ताह के अंदर ही आपको फायदा दिखने लगेगा।

Related News