वर्तमान समय में अधिकतर लोग इसकी समस्या से परेशान हैं। आज के समय में इस प्रेस बिगड़ी हुई मेंटल हेल्थ का एक हिस्सा बनता जा रहा है। और अधिकतर लोग इस समस्या का शिकार होते जा रहे हैं इस समस्या का समय पर इलाज किया जाना बहुत जरूरी है वरना यह डिप्रेशन का रूप ले लेती है। हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार आप अपनी डाइट में बदलाव करके भी स्ट्रेस की समस्या से राहत पा सकते हैं। आइए इस लेख के माध्यम से आपको बताते हैं की स्ट्रेस की समस्या को दूर करने के लिए आपको अपने ब्रेकफास्ट लंच और डिनर में कौन-कौन सी हेल्दी चीजों का सेवन शामिल करनी चाहिए। आइए जानते है विस्तार से -


* हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार स्ट्रेस या अन्य किसी हेल्थ प्रॉब्लम से खुद को बचाए रखने के लिए उन चीजों का सेवन करना चाहिए जो एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है। इसके लिए आप अपनी डाइट में नट्स, बादाम, वर्जिन कोकोनट ऑयल तथा फिश जैसी चीजों को शामिल कर सकते हैं उन चीजों में ओमेगा 3 फैटी एसिड के साथ-साथ अन्य पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है।


* मानसिक स्वास्थ्य को स्वस्थ बनाने के लिए आपको अपने ब्रेकफास्ट में हेल्दी चीजों का सेवन करना चाहिए। स्ट्रेस जैसी समस्या से राहत पाने के लिए आपको अपने ब्रेकफास्ट में दही और अंडे तथा नट्स से बनाई जाने वाली इस मुद्दे का सेवन करना चाहिए आप चाहे तो अपने ब्रेकफास्ट में चिकन सलाद और दाल डोसा, स्प्राउट्स आदि चीजों का सेवन कर सकते हैं।


* आपको अपना लंच हमेशा हैवी करना चाहिए क्योंकि दोपहर में खाया जाने वाला भोजन आपको लंबे समय तक एनर्जी देता है आप अपने दोपहर के खाने में फुलकी, आधा कप चावल तथा आधा कप दाल और ढाई सौ ग्राम चिकन, दो अंडे और आपकी पसंद का बेवरेज जरूर लेना चाहिए आप चाहे तो लंच में पनीर का भी सेवन कर सकते हैं।


* आप अपने मानसिक स्वास्थ्य को ठीक बनाए रखने के लिए अपने डिनर में सेवन की जाने वाली चीजों का खास ध्यान रखें आप इसके लिए अपने खाने में चावल और दो फूलकी तथा 2 तरह की आपकी पसंद वाली सब्जियां का सेवन करें।

Related News