आपने देखा होगा कि लोग कई बार फेस्टिव सीजन में स्वादिष्ट व्यंजनों के चक्कर में कुछ ज्यादा ही खा लेते हैं। फेस्टिव सीजन में लोग तले हुए भोजन और मिठाइयों का खूब सेवन करते हैं लेकिन इसकी वजह से उन्हें कई तरह की पाचन संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ता है। और इन समस्याओं में उन्हें पेट से जुड़ी समस्या ब्लोटिंग का भी सामना करना पड़ता है। यदि आपको भी इस तरह की समस्या को सामना करना पड़ता है तो आप राहत पाने के लिए इन चीजों का सेवन करके अपनी बॉडी को डिटॉक्स कर सकते है। आइए जानते है इन चीज़ों के बारे में -


* दही का करें सेवन :

ब्लोटिंग की समस्या से राहत पाने के लिए आप दही का सेवन कर सकते हैं क्योंकि दही में अच्छे बैक्टीरिया पाए जाते हैं। जो हमारे शरीर में आंतों को स्वस्थ रखने का काम करते हैं दही का सेवन करने से हमारे शरीर में जमा टॉक्सिंस बाहर निकलते हैं और दही का सेवन करने से कब्ज और ब्लोटिंग की समस्या दूर होती हैं।


* नींबू पानी का करें सेवन :

नींबू पानी का सेवन हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है इसका सेवन करने से हमारे शरीर से टॉक्सिंस बाहर निकलते हैं। नींबू पानी का सेवन करने से एसिडिटी की समस्या से भी राहत मिलती है इसलिए सुबह के समय खाली पेट नियमित रूप से नींबू पानी का सेवन जरूर करें।


* ग्रीन टी का करें सेवन :

ग्रीन टी का सेवन भी ब्लोटिंग की समस्या से राहत दिलाने में कारगर होता है। क्योंकि ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जो हमारे शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करते हैं ग्रीन टी का नियमित रूप से सेवन करने से हमारी बॉडी डिटॉक्स होती है।


* नियमित रूप से फलों का करें सेवन :

फलों का सेवन हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है क्योंकि फलों में पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। जिसमे विटामिन और मिनरल तथा फाइबर शामिल है। फलों में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। आप फलों का सेवन जूस और सलाद के रूप में कर सकते हैं यह हमारे शरीर से टॉक्सिंस को बाहर निकालने में कारगर होता है।

Related News