इंटरनेट डेस्क. आपने देखा होगा कि अधिकतर लोग ऑफिस या वर्कआउट पर जाते समय प्लास्टिक की बोतल में पानी अपने साथ लेकर जाते हैं और कई जगहों पर तो पानी पीने के लिए प्लास्टिक के ग्लास इस्तेमाल किए जाते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार प्लास्टिक एक पॉलीमर है। क्योंकि प्लास्टिक कार्बन हाइड्रोजन ऑक्सीजन और क्लोराइड को मिलाकर बनाया जाता है। इसके अलावा प्लास्टिक को बनाते समय इसमें बी पी नाम का केमिकल भी मिलाया जाता है जो हमारे बहुत ही नुकसानदायक होता है। यदि केमिकल और पॉलीमर में पाए जाने तत्व हमारे शरीर में चले जाते है तो इनसे कई तरह की बीमारियां होने लगती है। आइए जानते है विस्तार से -

* कैंसर की हो सकती है समस्या :

हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं कि यदि प्लास्टिक की बोतल में पानी को देर तक रखा जाता है और इसका इस्तेमाल किया जाता है तो इसकी वजह से आपको कई तरह की गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। इसकी वजह से पुरुषों में हार्मोन असंतुलन हो सकता है। इसकी वजह से पुरुषों में स्पर्म काउंट घट जाता है और लीवर को भी कई तरह के गंभीर नुकसान होने का खतरा रहता है। इसकी वजह से महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर होने का खतरा पैदा हो सकता है।

* तांबे के बर्तन का करें इस्तेमाल :

इस बात को हम सभी अच्छी तरह जानते हैं कि हमारे घरों में प्लास्टिक की बोतल में रखा हुआ पानी हम सभी इस्तेमाल करते हैं यह पानी बोतल में फ्रीज में कई दिनों तक रखा भी रहता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि प्लास्टिक की बोतल में मौजूद डीपी है और अन्य केमिकल इसके जरिए हमारे शरीर में पहुंचने की संभावना रहती है। जो हमारे लिए नुकसानदायक होता है। इन समस्याओं से बचने के लिए आप पानी पीने के लिए तांबे के बर्तन का इस्तेमाल कर सकता है। पुराने समय में भी लोग पानी पीने के लिए तांबे के बर्तन का ही इस्तेमाल करते थे। हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार तांबा हमारे शरीर के लिए बेहद न्यूट्रिशन एलिमेंट होता है। इसलिए लोगों को पानी पीने के लिए तांबे के बर्तन का इस्तेमाल करना चाहिए।

Related News