इंटरनेट डेस्क. वर्तमान समय में लोगों की लाइफस्टाइल ऐसी हो गई है कि हर कोई तनाव की समस्या से पीड़ित रहता है। यदि इस तनाव की समस्या को समय रहते हैं कम ना किया जाए तो यह डिप्रेशन का भी कारण बन सकती है डिप्रेशन की कई वजह हो सकती है। डिप्रेशन की वजह से आपका मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। डिप्रेशन की समस्या से राहत पाने का सबसे बड़ा उपाय अच्छी नींद और अच्छा खानपान है। अपने खान-पान की चीजों में बदलाव करके आप डिप्रेशन की समस्या को कहीं हद तक कम कर सकते हैं। लेकिन कुछ चीजें ऐसी होती है जिनका सेवन आपकी डिप्रेशन की समस्या को बढ़ा सकता है। आइए इस लेख के माध्यम से आपको बताते हैं कि डिप्रेशन की समस्या से पीड़ित लोगों को किन-किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए -

* शराब के सेवन से रहें दूर :

आज के समय में ज्यादातर युवा शराब को अपना साथी बना रखे हैं। आज के समय में लोगों के साथ यदि कुछ भी हो रहा होता है तो वह शराब का सेवन करने लगते हैं शराब का सेवन करने से भले ही आपको नींद आ जाती है लेकिन यह आपकी डिप्रेशन को खत्म करने की बजाय उसे और बढ़ा सकती है। डिप्रेशन की समस्या से पीड़ित लोगों को भूल कर भी शराब का सेवन नहीं करना चाहिए शराब का सेवन हमारे शरीर के कई हिस्सों को प्रभावित कर सकता है जिसकी वजह से हमारा मूड खराब भी हो सकता है।

* फास्ट फूड का भी ना करें सेवन :

हैल्थ एक्सपर्ट के अनुसार जिन लोगों को तनाव या डिप्रेशन की समस्या है उन लोगों को फूड क्रेविंग की समस्या का सामना करना पड़ता है। और यह लोग अपनी भूख को शांत करने के लिए ऐसी चीजों का सेवन करने लगते हैं जो हमारे शरीर के लिए नुकसानदायक होती है फास्ट फूड का सेवन भले ही टेस्टी हो लेकिन यह हमारे शरीर के लिए नुकसानदायक होता है। हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं कि जो लोग फास्ट फूड का सेवन ज्यादा मात्रा में करते हैं उन्हें डिप्रेशन की समस्या ज्यादा होती है। इसलिए आप अपनी डाइट में बर्गर ,पिज़्ज़ा और फ्राइड मोमोज जैसी चीजों का सेवन कम मात्रा में करें।

* रिफाइंड ग्रेन :

ग्रैंड अनाजों को कहा जाता है अनाज का सेवन हमारे शरीर के लिए फायदेमंद होता है लेकिन कई लोगों को रिफाइंड ग्रेन का सेवन करने की आदत होती है। बताया जाता है कि इन्हें रिफाइंड करने से इन में पोषक तत्वों की कमी हो जाती है। हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं कि जो लोग रिफाइंड ग्रेन का सेवन करते हैं उन लोगों को डिप्रेशन की समस्या का सामना ज्यादा करना पड़ता है। इसलिए अपनी डाइट में रिफाइंड ग्रेन का सेवन करने से बचें।

Related News