इंटरनेट डेस्क. आज के समय में ज्यादातर लोग अपनी हेल्थ का ध्यान रखने के लिए उस रूटीन को फॉलो नहीं कर पाते जो उनकी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। आज के समय में ज्यादातर लोग अपनी डाइट में उन पोषक तत्वों को और उन चीजों को शामिल नहीं कर पाते जिनकी हमारे शरीर को आवश्यकता होती है इसकी वजह से हमारे शरीर में पोषक तत्वों की कमी होने लगती है और कई तरह की गंभीर बीमारियां हमें अपना शिकार बनाने लगती है। शरीर को स्वस्थ और स्ट्रांग बनाए रखने के लिए हेल्दी डाइट लेना बहुत जरूरी है ताकि हमारे शरीर में सभी पोषक तत्वों की कमी पूरी हो सके। आइए इस लेख के माध्यम से आपको ऐसे पोषक तत्वों के बारे में बताएंगे जिनकी शरीर में कमी होने पर हमें कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते है इनके बारे में विस्तार से -

* मैग्नीशियम भी है जरूरी पोषक तत्व :

हमारे शरीर को सेहतमंद रखने के लिए सभी पोषक तत्व बहुत जरूरी है उन्हीं पोषक तत्वों में से एक पोषक तत्व मैग्निशियम भी है जो हमारे शरीर के लिए बहुत ही आवश्यक है यह एक तरह का एसेंशियल न्यूट्रिएंट्स है जो आपके शरीर में ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल में रखता है। अच्छी नींद के लिए भी यह बहुत जरूरी होता है। हेल्थ एक्सपर्ट शरीर में इसकी कमी को पूरा करने के लिए ऐसी चीजों का सेवन करने की सलाह देते हैं जिन से हमारे शरीर को सही मात्रा में मैग्नीशियम मिले। इस पोषक तत्वों की कमी को पूरा करने के लिए आप सब्जियां, बादाम ,मूंगफली, साबुत अनाज ,ब्राउन राइस, सोयाबीन आदि को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

* विटामिन डी :

स्वस्थ शरीर के लिए अन्य सभी पोषक तत्वों के साथ-साथ विटामिन डी भी एक बहुत जरूरी पोषक तत्व है जो हमारे शरीर के लिए बहुत आवश्यक है। शरीर में इसकी कमी होने पर हड्डियों में दर्द होने लगता है। उचित मात्रा में विटामिन डी लेने से बालों से जुड़ी समस्याएं दूर होती है इसकी कमी होने पर हमारा इम्यून सिस्टम भी कमजोर होने लगता है। विटामिन डी की कमी को दूर करने के लिए आप को नियमित रूप से कम से कम 10 मिनट धूप में बैठना चाहिए इसके अलावा आप विटामिन डी मछली, दूध ,दही ,और अंडे से भी प्राप्त कर सकते हैं।

* आयरन :

स्वस्थ शरीर के लिए शरीर में आयरन जैसे पोषक तत्वों की कमी नहीं होनी चाहिए क्योंकि शरीर में आयरन की कमी होने पर सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है आयरन की कमी होने से सिर दर्द चक्कर आना थकान सांस लेने में परेशानी होना आदि समस्याएं होने लगती है। आयरन की कमी को दूर करने के लिए आपको अपनी डाइट में मछली, छोले, दाल, ब्रोकली, साबुत अनाज चिकन आदि चीजों को शामिल करना चाहिए।

* जिंक भी है बेहद जरूरी :

स्वास्थ्य शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्वों में जिंक भी शामिल है यह हमारे शरीर के लिए बहुत ही जरूरी पोषक तत्व है यह हमारे शरीर में इमेज सिस्टम को मजबूत करने के साथ-साथ इंफेक्शन करने में भी मदद करता है। यह हमारे शरीर में प्रोटीन और डीएनए बनाने में मदद करता है। शरीर में जिंक की कमी को पूरा करने के लिए आपको अपनी डाइट में डार्क चॉकलेट, अलसी के बीज, दलिया कद्दू के बीज, बादाम, मशरूम, पनीर आदि चीजें शामिल करनी चाहिए।

Related News