इंटरनेट डेस्क. हमारे शरीर में जब सूजन आने लगती है तो इसका प्रभाव सबसे पहले हाथ और पैरों में दिखाई देने लगता है। शरीर में सूजन आने के क्या कारण हो सकते हैं। सूजन की समस्या से राहत पाने के लिए अधिकतर लोग घरेलू नुस्खे पर ध्यान देते हैं सूजन वाली जगह पर कई तरह के तेल की मालिश करता है। लेकिन कई बार हमें फिर भी राहत नहीं मिल पाती। यदि आप भी शरीर में आने वाली सूजन की समस्या से परेशान है तो आप इस लेख को जरुर पढ़े। क्योंकि इस लेख के माध्यम से आपको बताएंगे कुछ ऐसे आसान घरेलू उपाय के बारे में जिन्हें अपनाकर आप शरीर में आने वाली सूजन की समस्या से राहत पा सकता है। आइए जानते है इन उपायों के बारे में -

* हल्दी का करें इस्तेमाल :

हल्दी का इस्तेमाल हमारे शरीर के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होता है हल्दी का इस्तेमाल हमें संक्रमण से बचाने में कारगर होता है। शरीर में होने वाली सूजन और दर्द की समस्या से राहत पाने के लिए हल्दी का इस्तेमाल किया जाता आ रहा है। शरीर में सूजन होने पर आप दो चम्मच तिल के तेल में हल्दी मिलाकर इसका लेप तैयार करें और इस लेप को सूजन वाली जगह पर लगाकर मालिश करें। इस उपाय को अपनाने से आपको दर्द और सूजन दोनों से राहत मिलेगी। इसके अलावा आप दर्द की समस्या से राहत पाने के लिए हल्दी वाले दूध का सेवन कर सकते हैं।

* तुलसी का करें इस्तेमाल :

शरीर में होने वाली सुजन और दर्द की समस्या से राहत पाने के लिए तुलसी का इस्तेमाल बहुत कारगर होता है तुलसी शरीर में होने वाली सूजन के लिए बहुत फायदेमंद होती है। तुलसी को पहुंची गुणों से भरपूर माना जाता है। जिसका इस्तेमाल कई तरह की समस्याओं से राहत पाने के लिए किया जाता आ रहा है। शरीर में आने वाली सूजन की समस्या से राहत पाने के लिए आप तुलसी के पत्तों की चाय बनाकर इसका सेवन कर सकते हैं। इससे आपको सूजन की समस्या से राहत मिलेगी।

* लहसुन भी है कारगर :

लहसुन का सेवन हमारे शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है क्योंकि लहसुन में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। लहसुन में डायल डाईसल्फाइड भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो एक नेचुरल कंपाउंड होता है। लहसुन में एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। आप नियमित रूप से भोजन में लहसुन का इस्तेमाल कर सकते हैं जो हमारे शरीर में आने वाली सूजन की समस्या से राहत दिलाने में मददगार होता है।

Related News