इंटरनेट डेस्क. हमारे शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सभी पोषक दोगी आवश्यकता होती है। यदि हमारे शरीर में किसी भी एक पोषक तत्वों की कमी हो जाती है तो हमारे लिए कई तरह की समस्याएं खड़ी हो जाती है। आज इस लेख के माध्यम से हम बात करेंगे विटामिन डी की जो हमारे शरीर के लिए एक बहुत ही जरूरी पोषक तत्व है। विटामिन डी की पूर्ति के लिए लोग धूप का इस्तेमाल करता है। और ऐसी खाने पीने की कई चीजें भी है जिनमें विटामिन डी पाया जाता है। इसे सनशाइन विटामिन भी कहा जाता है। कई लोग विटामिन डी की पूर्ति के लिए धूप में नहीं जाते क्योंकि इससे उनकी इसके खराब होने लगती है। लेकिन यह सनलाइट ही हमारे शरीर में विटामिन डी कि कमी को पूरा करती है। विटामिन डी की कमी होने पर हमारे शरीर में कई तरह की परेशानियां होने लगती है। आइए इस लेख के माध्यम से आपको बताता है कुछ ऐसे संकेत के बारे में जिनके शरीर में दिखाई देने पर शरीर में विटामिन डी की कमी हो जाती है। आइए जानते है इनके बारे में -

1. विटामिन डी की कमी से शरीर में दिखाई देने वाले संकेत -

* हड्डियों में होने लगती है दर्द की समस्या :

हमारे शरीर में मौजूद हड्डियों को मजबूत करने के लिए कैल्शियम के साथ-साथ विटामिन डी भी बहुत जरूरी होता है यदि हमारे शरीर में विटामिन डी की कमी हो जाए तो हमारे शरीर में कैल्शियम भी सही तरीके से एब्जॉर्ब नहीं हो पाएगा। इस पोषक तत्व की कमी होने पर हमारे शरीर में दर्द, हड्डियों में दर्द तथा दांतों में दर्द होने लगता है और आपको थकान रहने लगती है।

* मेंटल हेल्थ पर पड़ता है बुरा असर :

स्वास्थ्य शरीर के लिए मानसिक रूप से स्वस्थ रहना बहुत जरूरी है इंसान को पूरी तरह से फिट तभी ही माना जाता है जब उसका दिमाग पूरी तरह से तंदुरुस्त रहता है यदि कोई इंसान विटामिन डी की कमी से ग्रसित है तो वह डिप्रेशन का शिकार हो सकता है। बताया जाता है कि कहीं ध्रुवीय देशों में 6 महीने तक सूरज की रोशनी नहीं पहुंच पाती वहां के लोग अक्सर डिप्रेशन का शिकार होने लगते हैं। क्योंकि सूरज की रोशनी का हमारे मूड को बेहतर बनाने में बहुत प्रभाव पड़ता है।

* चोट ठीक होने में लगता है ज्यादा समय :

आमतौर पर यदि किसी को कोई चोट लग जाती है तो वह तो और कुछ ही दिनों में ठीक हो जाती है। लेकिन यदि आपको किसी भी तरह की चोट को ठीक होने में सामान्य समय से ज्यादा समय लग रहा है तो यह इस बात का संकेत है कि आपके शरीर में विटामिन डी की कमी हो चुकी है। ये एक ऐसा पोषक तत्व है जो जलन और सूजन को रोकने में मदद करता है।

Related News