कई बार हम देखते हैं कि हम जीवन में बहुत कुछ कर रहे होते हैं लेकिन अचानक से बुरा वक्त शुरू हो जाता है और कंगाली होने लगती है। वास्तु के अनुसार घर में उपस्थित कुछ वास्तुदोष नकारात्मकता फैलाने का काम करते है। इसलिए जाने अनजाने में आप कुछ ऐसी गलतियां भी कर बैठते हैं जिनके बारे में आपको पता नहीं होता है। आज हम आपको उन्ही के बारे में बताने जा रहे हैं।

धन रखने का सही स्थान

अलमारी में कभी भी उत्तर दिशा की ओर पैसा नहीं रखना चाहिए। पैसों का मुंह दक्षिण दिशा ही ओर खुलता है जो आर्थिक हानि पहुंचाने का काम करता है। हमेशा अलमारी को पश्चिमी दीवार पर लगा कर ही रखें। ऐसा करने से उसका मुंह पूर्व दिशा की ओर खुलेगा। इस से लक्ष्मी का वास होता है।

गणेश जी का स्थान

घर पर विघ्नहर्ता गणेश जी की मूर्ति रखनी चाहिए इस से कभी धन की कमी नहीं होती है। मगर इन्हें गलत दिशा में स्थापित करने से आर्थिक परेशानी से जुझना पड़ सकता है। इसलिए घर, दुकान या ऑफिस में गणेश जी मूर्ति इस तरीके से स्थापित करें कि उनका मुंह अंदर की तरफ आए। उनकी पीठ दिवार से सटी होनी चाहिए। इससे घर पर पॉजीटिविटी बढ़ने के साथ धन का आगमन होता है।

छत की सफाई

वास्तु के अनुसार घर की छत हमेशा साफ होनी चाहिए। इसपर कोई भारी सामान भी रखने से बचना चाहिए। घर का फालतू सामान छत पर नहीं रखना चाहिए इस से आपको आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

जल के पात्र की दिशा

वास्तु के मुताबिक घर पर जल से संबंधित चीजों को हमेशा घर की उत्तर दिशा में रखना चाहिए। इससे घर में खुशहाली, सुख-समृद्धि और धन का आगमन होता है। जल पात्र को दक्षिण या पश्चिमी दिशा में जल पात्र रखने की भूल न करें। इस से आपको देवता कुबेर की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है।


Related News