अंडे का सेवन हमारी हेल्थ के लिए भले ही बहुत फायदेमंद हो, लेकिन कुछ चीजों के साथ इसे खाना फायदे के बजाय नुकसान पहुंचा सकता है. अंडे में कैल्शियम जैसे कई ऐसे पोषक तत्व होते हैं, जो हमें हेल्दी बनाने में मददगार माने जाते हैं। लेकिन अगर अंडे का सेवन सही तरीके से ना किया जाए तो ये फायदे कि जगह नुकसान पहुंचाते हैं। इस लेख के माध्यम से आपको बताएंगे ऐसी कुछ चीजों के बारे में जिनका सेवन हमे भूलकर भी अंडे के साथ नही करना चाहिए। आइए जानते है इन चीजों के बारे में -

* अंडे के साथ चाय का ना करे सेवन :

लोग ऐसा भी करते हैं कि वे अंडे की बनी हुई ब्रेड ऑमलेट के साथ चाय पीते हैं. ये डिश खाते समय स्वादिष्ट लग सकती है, लेकिन कुछ देर बाद आपको गैस, एसिडिटी और कब्ज हो सकती है।

* भुने हुए मांस का ना करें सेवन :

लोग हेल्दी रहने के चक्कर में ऐसे ट्रेंड्स फॉलो करने लगे हैं, जो नुकसान भी पहुंचा सकते हैं. भुने हुए मांस के साथ अंडे का सेवन शरीर में प्रोटीन की मात्रा को बढ़ा सकता है. ये दोनों चीजें हैवी होती हैं और इन्हें पचाने में दिक्कत हो सकती है।

* चीनी :

क्या आप भी चीनी के बनी हुई चीजें और अंडे का एक ही समय पर सेवन करते हैं? हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक इस कारण शरीर में अमीनो एसिड बढ़ सकता है और विषैले पदार्थ बनने लगते हैं।

* सोया मिल्क :

अगर आप जिम के बाद अंडे और सोया मिल्क का एक साथ सेवन करते हैं, तो इस आदत को अभी से बदलना शुरू कर दें. ये दोनों ही प्रोटीन रिच फूड होते हैं और ऐसे में शरीर में इस पोषक तत्व की मात्रा बढ़ सकती है।

Related News