इंटरनेट डेस्क. सबके घरों में आसानी से पाया जाने वाला लहसुन एक बहुत ही महत्वपूर्ण औषधि है। आयुर्वेद में भी लहसुन को एक औषधि का स्थान दिया गया है। लहसुन में कई पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जिसमें मैग्नीज, कैल्शियम, विटामिन b1, b6 आदि। इन पोषक तत्वों के साथ-साथ लहसुन में एक विशेष औषधि तत्व पाया जाता है जिसका नाम है एलिकिन। लहसुन में पाए जाने वाला यह शेष तत्व एंटीवायरल एंटीफंगल तथा एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। लहसुन को सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद बताया गया है। कहा जाता है कि लहसुन का सेवन सुबह खाली पेट नियमित रूप से किया जाए तो कई फायदे मिलते है। आइए जानते हैं इन फायदे के बारे में विस्तार से -

1. इम्यून सिस्टम मजबूत बनाने में करें मदद :

नियमित रूप से सुबह खाली पेट लहसुन का सेवन करने से आपको शरीर डिटॉक्सिफाई होता है। और शरीर के विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं। लहसुन का नियमित रूप से सेवन आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करता है जिसके कारण आपका शरीर बीमारियों से लड़ने में सक्षम होता है। शरीर के डिटॉक्सिफाई होने पर आपको स्किन इनसे जुड़े फायदा मिलता है।

2. ब्लड शुगर कंट्रोल करने में करें मदद :

नियमित रूप से लहसुन का सेवन करने से आपको डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। लहसुन में पाए जाने वाला एलिसिन नामक तत्व ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। डायबिटीज के खतरे को कम करने के लिए नियमित रूप से लहसुन का सेवन करना चाहिए।

3. वजन घटाने में करे मदद :

लहसुन का सेवन करके भी आप वजन कम कर सकते हैं लालसोट में ऐसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो आपके मेटाबॉलिज्म को तेज करते हैं। जिससे आपके शरीर का फैट तेजी से बढ़ना होता है और आपको वजन कम करने में मदद मिलती है।

4. मौसमी बीमारियों दिलाए राहत :

मौसमी बीमारियों के खतरे से बचने के लिए आप को नियमित रूप से लहसुन की दो कलियों को पानी के साथ निगलना चाहिए। नियमित रूप से लहसुन का सेवन करने से खांसी जुकाम और सर्दी जैसी मौसमी बीमारियां दूर रहती है।

Related News