इंटरनेट डेस्क. शरीर को स्वस्थ रखने के लिए शरीर में सभी पोषक तत्व जरूरी है। सेहतमंद रहने के लिए अन्य पोषक तत्वों की तरह कैल्शियम भी बहुत जरूरी पोषक तत्व है यदि आपके शरीर में कैल्शियम की कमी होने लगती है तो आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसलिए डाइट में हमेशा ऐसे फूड्स शामिल करें जो आपके शरीर में कैल्शियम की कमी को पूरा करते हो। आज इस लेख के माध्यम से आपको बताएंगे कैल्शियम की कमी होने पर शरीर में दिखाई देने वाले लक्षण। आइए जाने !

1. शरीर में कैल्शियम की कमी होने पर आपके बाल रूखे हो जाते हैं। और इनकी ग्रोथ भी धीमी पड़ जाती है। कैल्शियम की कमी के कारण आपको स्ट्रेस भी हो सकता है।

2. शरीर में कैल्शियम की कमी होने पर आपके नाखूनों का रंग भी बदलने लगता है नाखूनों का रंग भंगूर हो जाता है और नाखून आसानी से टूटने लगते हैं।

3. शरीर में कैल्शियम की कमी होने पर दांतो से जुड़ी समस्याएं होने लगती है। जिसके कारण दांतों के झड़ने की समस्या भी हो सकती है।

4. शरीर में कैल्शियम की कमी होने पर इंसान हर समय थका हुआ महसूस करता है और उसे चक्कर आने की समस्या भी हो सकती है। शरीर में कैल्शियम की कमी होने पर हल्की सी चोट में भी हड्डी के फैक्चर होने का खतरा ज्यादा बढ़ जाता है क्योंकि उनकी हड्डियां कैल्शियम की कमी के कारण कमजोर हो जाती हैं।

5. शरीर में कैल्शियम की कमी होने पर हाथ पैरों में दर्द रहने लगता है और मांसपेशियों में ऐठन की समस्या हो सकती है और आपके हाथ पैर सुन्न भी हो सकते हैं। कैल्शियम की कमी को पूरा करने के लिए आप अपनी डाइट में कैल्शियम से भरपूर चीजों का सेवन शामिल कर सकते है।

Related News