इंटरनेट डेस्क. शरीर को मजबूत बनाए रखने के लिए सबसे पहले जरूरी है कि हमारे शरीर की हड्डियां मजबूत हो लेकिन कई बार शरीर में विटामिन की कमी होने के कारण हड्डियां कमजोर होने लगती हैं इसके बारे में जोड़ों में दर्द होने लगता है। कहीं बाहर जोड़ों का दर्द इतना बढ़ जाता है कि उठना और बैठना भी दुश्वार हो जाता है। आइए इस लेख के माध्यम से आपको बताते हैं कि शरीर में कौन से विटामिन की कमी से हड्डियां कमजोर होने लगती है। आइए जानते है विस्तार से -

* हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए जरूरी है विटामिन डी :

हमारे शरीर में मौजूद हड्डियों की मजबूती के लिए विटामिन डी बहुत ही जरूरी होता है शरीर में इसकी कमी होने से हड्डियां कमजोर होती है हमारे शरीर में विटामिन डी कैल्शियम को अवशोषित करने का काम करता है। क्यों हमारी हड्डियों की मजबूती के लिए आवश्यक है आपके शरीर के अंदर विटामिन डी की कमी है तो आप नियमित रूप से सुबह कुछ देर धूप ले। इसके अलावा आप विटामिन डी से भरपूर चीजों का सेवन अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं जैसे - गाय का दूध, मशरूम , सैल्मन फिश, संतरा आदि।

* हड्डियों को स्वस्थ रखने के लिए कैल्शियम भी है जरूरी :

शरीर में मौजूद हड्डियों को स्वस्थ और मजबूत बनाए रखने के लिए कैल्शियम बहुत ही जरूरी पोषक तत्व है शरीर में इसकी कमी होने पर हड्डियां कमजोर होने लगती है इसलिए सभी व्यक्तियों को अपने शरीर की आवश्यकता अनुसार कैल्शियम जरूर लेना चाहिए कैल्शियम की पूर्ति के लिए आप अपनी डाइट में डेयरी प्रोडक्ट शामिल कर सकते हैं इसके अलावा कैल्शियम के लिए डाइट में ब्रोकली , हरी सब्जियां आदि शामिल कर सकते हैं।

* हड्डियां शरीर में विटामिन k की कमी से भी होती है कमजोर :

यदि हमारे शरीर में विटामिन के की कमी होने लगती है तब भी हमारी हड्डियां कमजोर होने लगती है। इस विटामिन की कमी से हमारी हड्डियों में दर्द होना भी शुरू हो जाता है। हड्डियों में होने वाले इस दर्द को दूर करने के लिए आपको अपनी डाइट में ऐसी चीजें शामिल करनी चाहिए जो विटामिन k से भरपूर हो। शरीर में विटामिन के की कमी को दूर करने के लिए आप अपने डाइट में पालक, ब्रोकली, चीज, सॉफ्ट चीज , और स्प्राउट को शामिल कर सकते है।

Related News