बहुत से लोगों में आयोडीन की कमी होती है। ऐसे में आप कुछ खाद्य पदार्थों को डाइट में शामिल कर सकते हैं। ये शरीर में आयोडीन की मात्रा को बढ़ाने का काम करते हैं। इसकी कमी से व्यक्ति को कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं कि आयोडीन युक्त आहार में किन खाद्य पदार्थों को शामिल किया जा सकता है।दूध कैल्शियम से भरपूर होता है। इसमें आयोडीन भी होता है।

दही का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। दही में विटामिन सी होता है। इसमें आयोडीन भी होता है। दही आयोडीन की कमी को पूरा करने में मदद करता है। इसमें अच्छे बैक्टीरिया होते हैं। ये पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। अंडे प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत हैं। आयोडीन की कमी को पूरा करने के लिए आप अपने आहार में अंडे को भी शामिल कर सकते हैं। अंडे कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करते हैं। अंडे का सेवन आप कई तरह से कर सकते हैं।

पके हुए आलू बहुत ही स्वादिष्ट और सेहतमंद होते हैं। इसमें कई तरह के पोषक तत्व होते हैं। इसमें विटामिन, खनिज, पोटेशियम और आयोडीन जैसे कई पोषक तत्व होते हैं। आयोडीन की कमी को पूरा करने के लिए आप अपने आहार में पके हुए आलू को भी शामिल कर सकते हैं।


Related News