लाइफस्टाइल डेस्क। दोस्तों पूरी दुनिया में तरह-तरह की प्रजातियों के लाखों-करोड़ों जीव मौजूद है। हम आपको बता दें कि कुछ प्रजातियों के जीवो को हम पालतू जानवर के रूप में आसानी से पाल सकते हैं। लेकिन दुनिया में कई जानवर ऐसे भी है, जो जंगली और बेहद खतरनाक हैं। दोस्तों आज हम आपको लोमड़ी के बारे में रोचक बातें बताने जा रहे हैं। लोमड़ी एक जंगली जानवर है, जो जंगल में ही दिखाई देती है। लोमड़ी एक मांसाहारी जानवर है, जो अपने आसपास के जीवो को खाकर अपना जीवन यापन करती है। दोस्तों आज हम आपको दुनिया की सबसे छोटी प्रजाति की लोमड़ी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में अधिकतर लोगों को शायद ही पता होगा। दोस्तों जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि पूरी दुनिया में लोमड़ियों की सबसे छोटी प्रजाति Fennec Fox को माना जाता है। दोस्तों आपको जानकर हैरानी की इस प्रजाति की लोमड़ी का वजन 700 ग्राम से 1.6 किलोग्राम और लंबाई करीब 9.5 से 16 इंच (पूंछ छोड़कर) तक होती हैं। हम आपको बता दें कि लोमड़ी की यह प्रजाति आमतौर पर सहारा मरूस्थल और उत्तरी अफ्रीका के गर्म स्थानों में पाई जाती हैं।

Related News