अक्सर लोग देर रात तक पार्टी करने के बाद सुबह उसके हैंगओवर को उतराने के लिए काफी परेशान होते हैं। अल्कोहल के अधिक सेवन की वजह से कई लोगों को चक्कर आने लगता , उल्टी , सिर घूमना की समस्या होने लगती हैं।ऐसे में अगर आप इन चीज़ों का सेवन सुबह उठते ही कर ले तो आपका सारा हैंगओवर उतर जाएगा। तो आईये जानते हैं की क्या हैं ये चीज़ें -

ग्रीन टी

सुबह खाली पेट ग्रीन टी पिने से रात का हैंगओवर उतारने में काफी मदद मिलती हैं। साथ ही में ग्रीन पिने से आप अलग ही तरीके का फ्रेश महसूस करते हैं।

अंडा

अंडे में सिस्टीन होता है जो शरीर में ग्लूटाथियोन की मात्रा को बढ़ता है. अंडे का सेवन करने से शरीर के टॉक्सिक पदार्थ बाहर निकलते है।

नींबू पानी

नींबू पानी अल्कोहल के हैंगओवर को कम करने में मदद करता हैं। नींबू में स्ट्रिक एसिड होता है जो अल्कोहल के प्रभाव को कम करने में मदद करता है।

टमाटर

टमाटर में मौजूद एन्जाइम शरीर को न्यूट्रिलाइज करने में मदद करता है। टमाटर अल्कोहल के हैंगओवर को कम करता हैं।

Related News