अक्सर लोग बालों की ग्रोथ के लिए अपने नाखूनों को रगड़ते हैं। इसके पीछे कोई वैज्ञानिक तथ्य नहीं है या फिर यह दावा खोखला है। आज हम आपको इसी बारे में बताएंगे कि क्या इस मामले में कुछ ऐसा सच है जो आपको हैरान कर देगा। योग में कई तरह के आसनों का अभ्यास किया जाता है। इन्हीं आसनों में से एक है बलयम आसन।

यह आसन रिफ्लेक्सोलॉजी के सिद्धांत पर काम करता है।चिकित्सा विशेषज्ञों के अनुसार - आपके नाखून रक्त वाहिकाओं के माध्यम से सिर के तंत्रिका तंत्र से जुड़े होते हैं।ऐसी स्थिति में जब आप दोनों हाथों के नाखूनों को आपस में रगड़ते हैं, तो रक्त की आपूर्ति उत्तेजित होती है। इसके बाद सिर में रक्त की आपूर्ति भी बढ़ती है और बालों के विकास में मदद मिलती है।

विशेषज्ञ कहते हैं कि बालों की ग्रोथ कॉर्टिकल सेल्स की वजह से होती है। ये कोशिकाएं केराटिन नामक प्रोटीन से बनी होती हैं। दोनों नाखूनों में रगड़ने पर केराटिन ग्रोथ को बढ़ावा मिलता है। इससे केराटिन कोशिकाएं बनती हैं और फिर सिर के बाल मजबूत होते हैं। यह आसन सभी लोगों के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन मधुमेह के रोगियों और गर्भवती महिलाओं को इस आसन को करने से बचना चाहिए।

ऐसा इसलिए क्‍योंकि बालायम आसन करने से शरीर में ब्‍लड प्रेशर बढ़ जाता है, जिससे गर्भावस्‍था के दौरान गर्भाशय में संकुचन हो सकता है। जिन लोगों की एंजियोग्राफी या सर्जरी हुई है उन्हें भी यह आसन नहीं करना चाहिए। इससे उन्हें परेशानी हो सकती है।

Related News