बिजी दिनचर्चा के कारण लोग अपने बालों पर विशेष रूप से ध्यान नहीं दे पाते हैं। इसलिए बालों से जुडी कई समस्याएं होना आम है। उन्हें रूखे बाल, बेजान बाल, दोमुहें बाल आदि कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

ज्यादातर तक लोग बालों को शाइनी बनाने के लिए शैंपू का उपयोग करते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि शैम्पू में किन चीजों को मिलाकर आप अपने बालों को हैल्दी बना सकते हैं।

नींबू बालों की सेहत के हिसाब से बहुत ही लाभकारी होता है। इसमें विटीमिन सी, विटामिन बी और फॉस्फोरस आदि तत्व पाए जाते हैं। शैंपू में नींबू को मिलाकर लोग स्कैलप में खुजली, बालों का झडऩा आदि समस्या से निजात पा सकते हैं।

शैम्पू में ग्लिसरीन मिलाने से बाल हेल्दी, शाइनी और मजबूत बनते हैं। इससे उन्हें डैंड्रफ की समस्या से छुटकारा मिलता है। शैम्पू में एलोवेरा जेल मिलाना भी बालों के लिए लाभकारी होता है। इससे बालों की ग्रोथ बढ़ाने में मदद मिलती है।

Related News