इंटरनेट डेस्क। मौसम में बदलाव के कारण लोगों के सेहत के साथ ही बालों से जुड़ी परेशानियों का भी सामना करना पड़ जाता है। इसके कारण लोगों को बालों से जुड़ी कई प्रकार की परेशानियां झेलनी पड़ जाती है। इसमें डैंड्रफ सबसे आम बात है। आज हम आपको इस परेशानी को दूर करने के लिए एक घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं।

इस परेशानी को आप कपूर से बने हेयर ऑयल से दूर कर सकते हैं। आप इसके लिए कपूर के साथ ही नारियल तेल और नींबू का उपयोग करें। इसे बनाने के लिए आप एक बर्तन में तीन से चार कपूर के टुकड़े को क्रश कर इसमें आधा नींबू का रस मिला लें। इसके बाद नारियल तेल को गर्म कर इसके हल्का ठंडा करने के बाद नींबू-कपूर वाले सॉल्यूशन में मिला दें।

अब आप इसका सप्ताह में कम से कम दो बार रात में सोने से पहले उपयोग कर लें। इसके बाद सुबह किसी माइल्ड शैम्पू से बालों का धो लें। ऐसा करने से आपको जल्द ही डैंड्रफ की परेशानी से राहत मिलेगी।

PC: swagmee, freepik

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News