इंटरनेट डेस्क। बारिश के मौसम में त्वचा संबंधी समस्याओं के साथ-साथ बालों से संबंधित समस्याएं भी ज्यादा परेशान करने लगती है। बारिश के मौसम में ज्यादातर दिन बारिश ना होने के कारण उमस भरा मौसम रहता है इसके कारण पसीने का सामना करना पड़ता है। शरीर से लगातार पसीना निकलता रहता है। शरीर के साथ-साथ सिर में भी पसीना आने लगता है इसके कारण बालों की स्कैल्प में खुजली की समस्या होने लगती है। और पसीने के कारण बाल हो जाते हैं और बाल उलझ जाते हैं। बालों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए लोग बाजार में मिलने वाला महंगे से महंगा ट्रीटमेंट और महंगे महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। जिनका असर बालों में ज्यादा समय तक नहीं रह पाता और फिर बालों से जुड़ी हुई समस्याओं का सामना वापस करना पड़ता है। अगर आपके साथ भी बारिश के मौसम में बालों के फ्रीजी होने की समस्या होती है तो आप इस लेख को ध्यान से पढ़े। इस लेख के माध्यम से आपको बताएंगे ऐसे हेयर मास्क के बारे में जिनका इस्तेमाल करके आप बारिश के मौसम में फ्रिजी बालों की समस्या से राहत पा सकते है। आइए जानते है विस्तार से -

* अंडे की जर्दी और जैतून के तेल से बना हेयर मास्क :

अंडे और जैतून के तेल में ऐसे जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं जो बालों की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। बहुत से हेयर प्रोडक्ट अंडे का इस्तेमाल मुख्य रूप से किया जाता है। बालों की इस समस्या से राहत पाने के लिए ये हेयर मास्क बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में एक अंडे की जर्दी ले और इसे अच्छे से फेट ले। फिर उसमे दो चम्मच जैतून का तेल मिलाएं इन दोनों को अच्छे से मिक्स करने के बाद इस मिश्रण को पूरे बालों में अच्छे से लगाए। इसे बालों में कम से कम आधे घंटे के लिए लगा हुआ छोड़ दें इसके बाद इसे माइल्ड शैंपू से धो लें।

* शहद और दही के इस्तेमाल से बनाए हेयर मास्क :

शहद और दही का इस्तेमाल हेयर केयर टिप्स में मुख्य रूप से किया जाता रहा है। शहद और दही में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हमारे बालों को स्किन के लिए बहुत जरूरी होते हैं। शहद और दही काहे पास आपको फ्रिजी बालों की समस्या से छुटकारा दिलाने में आपकी मदद करेंगा। इस हेयर मास्क को बनाने के लिए आपको आधा कप दही में एक से दो चम्मच शहद मिलाकर दोनों को अच्छे से मिक्स करना होगा। अच्छे से मिक्स करने के बाद इस मिश्रण को बालों और स्कैल्प पर अच्छे से लगाएं। इस मिश्रण को बालों में 30 से 40 मिनट लगा रहने फिर उसे माइल्ड शैम्पू से धो ले।

* नारियल का तेल और केले से बनाए हेयर मास्क :

श्रीजी बालों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए नारियल का तेल और केले से बना हेयर मास्क भी बहुत लाभकारी होता है। इस हर मास को बनाने के लिए सबसे पहले आप एक बाउल में पका हुआ केला मैच कर ले फिर इस मैश किए हुए केले में दो से तीन चम्मच नारियल का तेल मिलाएं। अब इन दोनों सामग्रियों को अच्छे से मिक्स कर ले मिक्स करने के बाद इसे बालों के साथ स्कैल्प में भी अच्छे से लगाएं। लगाने के बाद इसे कम से कम आधा घंटा लगा रहने दे इसके बाद बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें। यह हेयर मास्क फ्रीजी बालों की समस्या से छुटकारा दिलाने में बहूत कारगर है।

Related News