आजकल युवाओं को सफेद बालों की समस्या होने लगी है। वहीं कई लोग इस समस्या को छिपाने के लिए हेयर कलर लगाते हैं। लेकिन कई लोग अपने बालों को खूबसूरत बनाने के लिए मेहंदी लगाते हैं। बाजार में मिलने वाली ऐसी मेहंदी आपके बालों का प्राकृतिक रंग खराब कर सकती है। साथ ही यह आपके बालों को रूखा और बेजान बना देता है। ऐसे में यहां हम आपको बताएंगे कि मेहंदी लगाने के बाद बालों को रूखा होने से कैसे बचाएं।

बहुत से लोग मेंहदी लगाने के बाद सीधे शैम्पू से अपने बाल धोते हैं। यह बालों को रूखा बना सकता है। इसलिए आप जब भी बालों में मेहंदी लगाएं तो बालों में दही का पैक लगाएं इससे बालों का रूखापन दूर होगा और डैंड्रफ की समस्या भी दूर होगी। इसके लिए एक कटोरी दही में जैतून का तेल और नारियल का तेल मिलाकर बालों पर लगाएं।


बालों के रूखेपन को कम करने में केला उपयोगी हो सकता है। इसे लगाने से आपके बालों को फायदा हो सकता है। इसके अलावा मेहंदी लगाने के बाद केले का मास्क भी लगाएं। इससे बालों को पोषण और मजबूती मिलेगी। साथ ही आपके बाल मुलायम भी हो जाएंगे।

Related News